भभुआ: भभुआ सदर अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखे शव की पहचान की गई, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Bhabua, Kaimur | Aug 15, 2025 भभुआ सदर अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखे शव का पहचान किया गया है। आज शुक्रवार को 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के लरमा गांव निवासी जयनाथ सिंह यादव के 36 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को घर से कहकर चारा मशीन का सामान लेने के लिए निकले हुए थे।