भभुआ: भभुआ पुलिस लाइन केंद्र में एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया
Bhabua, Kaimur | Aug 15, 2025 आज शुक्रवार को भभुआ पुलिस लाइन केंद्र में 11 बजे एसपी हरिमोहन शुक्ला ने परेड का निरीक्षण कर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी 79वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। हम सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए। आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में भी अच्छा काम हो रहा है।