चूरू: कलेक्ट्रेट के पास बस में महिला के गले से सोने की चेन पार, कोतवाली थाने में दिया गया परिवाद
Churu, Churu | Feb 16, 2026 चूरू शहर में दिनदहाड़े बस में सफर के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। सादुलपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी नाजम हुसैन ने चूरू के कोतवाली थाना में लिखित रिपोर्ट देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि नाजम हुसैन अपनी माता आमिना बानो के साथ चूरू आये थे।