खरगापुर: खरगापुर थाना पुलिस ने 45,000 रुपये कीमत की 150 बोरी यूरिया खाद जब्त की, अवैध ढुलाई के दौरान
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खरगापुर थाना पुलिस द्वारा बल्देवगढ़ खरगापुर रोड पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रक को पकड़ कर चेक किया गया तो उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही 150 बोरी यूरिया खाद पाई गई।