सक्ती जिले के नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में मितानिन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष कृष्णा रात्रे, सीएमओ बोधराम दिनकर, मितानिन जिला समन्वयक प्रदीप डनसेना मौजूद थे। अतिथियों के हाथों से 22 मितानिनों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मितानिन काफी खुश नजर आए।