कोल: क्वार्सी पुलिस ने करीब 10 लाख की ज्वेलरी व एंडेवर कार सहित 4 शातिर चोरों को स्वर्ण जयंती नगर से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस के हाथ कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चोरी करने वाले एक गैंग के चार शातिर लोगों को स्वर्ण जयंती नगर से गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए की ज्वेलरी व एक एंडेवर कार बरामद की है। पकडे गए चोरों का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास है और उक्त चोर लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।