लखीमपुर: पुत्र की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता समेत दो लोगों की बेहजम के पास सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदमपुर देवरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र की आगामी 18 अप्रैल 2025 को शादी थी। प्रमोद कुमार अपने पुत्र की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने साढू के पुत्र सौरभ रावत के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहेथे। बेहजम के पास दोनों लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।