बैतूल नगर: ग्वाल समाज द्वारा गोवर्धन पूजन किया गया, बच्चों को गोवर्धन पर लेटाया
दीपावली के बाद बैतूल का ग्वाल समुदाय गोवर्धन पूजा को बड़े जोर शोर से मनाते आया है जहां आज बुधवार 12 बजे गोवर्धन पूजा के दौरान बच्चों को गोबर से बने गोवर्धन पर्वत पर लिटाने का रिवाज है। ग्वाल समुदाय के मुताबिक इससे बच्चे निरोगी रहते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे