महोबा जनपद के थाना कबरई अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर मारपीट व फायरिंग किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।