मेरठ: मेरठ एसपी ट्रैफिक ने संगीत सोम की गाड़ी रोकी, पूर्व विधायक बोले- कार नहीं लौटेगी, फिर 3 किमी घूमकर पहुंचे कार्यक्रम में
Meerut, Meerut | Jul 20, 2025 सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे पूर्व विधायक संगीत सोम की पुलिस ने कार रोक दी। इससे वे नाराज हो गए। बोले- मेरी कार नहीं लौटेगी। 20 मिनट तक SP ट्रैफिक और ADM सिटी के साथ हॉट-टॉक हुई।SP यातायात ने संगीत सोम से रिक्वेस्ट की कि आप सरकारी गाड़ी से आगे चले जाएं, प्राइवेट गाड़ी नहीं जाएगी। बैरिकेडिंग नहीं हटेगी।फिर संगीत सोम वहां से लौट गए और 3 किमी घूमकर पहुचे