पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुवा पुल के समीप मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चोरसुवा गांव निवासी सुबोध कुमार की पत्नी बेबी देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेबी देवी खेत से अपनी फसल देखकर घर लौट रही थीं। जहां सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी