टीकमगढ़: तिन्दारी गांव के पास नीलगाय से टकराकर बाइक चालक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के तिन्दारी गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम हरनारायण बताया गया है। परियों के अनुसार व्यक्ति अपनी बाइक से अस्तोन गांव से अपने गांव आ रहा था रास्ते में तिंदारी गांव के पास अचानक उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई और नीलगाय से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायलहो गया।