जूना गुलाबपुरा स्थित लोक देवता वीर श्री तेजाजी महाराज के स्थल पर जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री तेजाजी महाराज कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर जूना गुलाबपुरा पहुंची, जहां श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते चलते नजर आए।