uचणकापुर रीजनल वर्कशॉप में चोरी का प्रयास खापरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्लीवाड़ा कोयला खदान के चणकापुर स्थित रीजनल वर्कशॉप में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से दो संदिग्ध युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वर्कशॉप में घुसपैठ कर तांबा-पीतल का सामान निकालने की कोशिश की जा रही थी। खापरखेड़ा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।