बांका: सोतीचक गांव: पुराने विवाद में दबंगों ने महिला से की मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Jan 3, 2026 सोतीचक गांव में पुरानी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला काजल भारती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही विजय दास और उसकी पत्नी गीता देवी के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।