नशीली दवाओं और एमटीपी किट की अवैध बिक्री में शामिल फार्मासिस्टों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 17 फार्मासिस्टों की पहचान की है। जो इस काम में शामिल हैं।हालांकि कोई भी कार्रवाई से पहले सरकार हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इन फार्मासिस्टों के खिलाफ रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।