कटोरिया नगर पंचायत के चैयरमैन सपना शिवानी के ड्योढ़ि स्थित आवास पर गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया। दोपहर से शाम करीब 6 बजे तक चले भोज में नगर पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास के हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान सभी को दही- चूड़ा, गुड़, तिलकुट सहित पारंपरिक व्यंजन परोसे गये।