मुरादाबाद: मुंडापांडे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गैंग के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुंडापांडे पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सोना तस्करी गैंग के एक और आरोपी टांडा के पूर्व सभासद जाहिद मेंबर को मूंढापांडे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। जाहिद का नाम दुबई से लौटे चारों तस्करों ने पुलिस पूछताछ में लिया था। इस मामले में कुल 13 नामजद और अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था।