मैनाटांड़: भंग़हा में लाखों का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दो बार जा चुका है जेल
बेतिया के भंग़हा से लाखों का गांजा जब्त,तस्कर भी धराया, पूर्व में दो बार भी तस्कर जा चुका है जेल। भंगहा पुलिस ने सड़किया भंगहा गांव के पास से लाखों रुपये मूल्य के गांजा सहित तस्कर को धर दबोचा है। कारवाई रविवार की देर रात की है।भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सड़किया भंगहा गांव के पास नेपाल की ओर गांजा आने वाला है।