सिरोंज: जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम बरेज में जन अभियान परिषद ने निकाली जागरूकता रैली
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेज में जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था सर्वधर्म जनकल्याण सेवा समिति एवं जन जागरण ग्राम विकास समिति थनरपुर के तत्वाधान में स्कूली विद्यार्थियों के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई।और जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।