बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग की समीक्षा हेतु राइस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर,धान उपार्जन से संबंधित जिला अधिकारी , खाद्य विभाग के अधिकारी एवं राइस मिलर्स उपस्थित रहे।