नारायणगढ़: नारायणगढ़ में दीपावली पर ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें, वातावरण को प्रदूषण से बचाएं: SDM
एसडीएम शाश्वत् सांगवान ने के लोगों को दिपावली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशीयों का पर्व है और इस पर्व पर लोग बेतहाशा पटाखे/आतिशबाजी चलाते है जिसे पर्यावरण प्रदूषित होता है और कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर केवल ग्रीन पटाखे ही चलाये और पर्यावरण अनुकूल दीपावली का पर्व मनाये।