चंदेरी: शहर में गंदगी को लेकर आक्रोशित लोग करेंगे नगर पालिका चंदेरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
चंदेरी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे अशोका गार्डन पर शहर के जागरूक लोग एकत्रित होंगे और अपनी दुकान बंद रखेंगे और नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश रैली में शामिल होंगे जिससे कि शहर में फैल रही अत्यधिक गंदगी का विरोध वरिष्ठ अधिकारियों से किया जा सके।