रादौर: रादौर के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की लगी लंबी कतारे ।
आज से भगवान शिव के सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। कई वर्षों बाद सावन माह का शुभारंभ सोमवार से हुआ है । ऐसे में रादौर के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने व शिवलिंग का जल अभिषेक करने के लिए लंबी कतारे लगी हुई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इन दिनों व्रत रखने का विशेष लाभ प्राप्त होता है ।