सासाराम: बिजली विभाग ने कुराइच में बिजली चोरी को लेकर की छापेमारी, नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा गौरक्षणी में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता सौरव गुप्ता के द्वारा बिजली चोरी को लेकर सासाराम के कुराइच में महावीर मंदिर के पीछे छापेमारी की गई है जहां रंजन कुमार गुप्ता को मीटर बायपास कर चोरी करते हुए पकड़ा गया है। जिन पर पूर्व के बकाया सहित 104643 रूपए का फाइन किया गया है।