सासाराम: सागर मोहल्ले में अनियंत्रित बाइक ने एक 10 वर्षीय लड़की को मारी टक्कर, लड़की हुई घायल
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में अनियंत्रित बाइक ने एक 10 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम संजना कुमारी बताई जा रही है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाई गई है। चिकित्सक के देखरेख में लड़की की लाज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायल लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।