केशकाल: कलेक्टर ने अड़ेगा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र अड़ेगा का निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वहां ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था सहित बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्र की उपलब्धता की जानकारी ली और साथ समिति के सभी स्टाफ से चर्चा किए.