आदिवासी विकास खंड डौंडी के ग्राम चिखली की दो बालिकाओं का चयन जूनियर ओपन नेशनल फुटबॉल कैंप के लिए हुआ है। दोनों बालिकाएं वर्तमान में रायपुर स्थित खेल अकादमी में अध्ययनरत हैं और एनआईएस कोच सरिता कुजुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्राची पोर्ते अब तक चार राज्य स्तरीय और दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। दोनों खिलाड़ी किसान परिवार से हैं।