धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ पर एक फल दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार परवेज अंसारी ने बताया कि रमजान पर्व के लिए उन्होंने फलों की बड़ी खेप मंगाई थी, लेकिन आगलगी की इस घटना ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया समाजसेवी जूली प्रवीण ने पीड़ित दुकानदार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और आसपास के दुकानदारों से सहयोग की अपील की।