आरा: टाटा मोटर्स के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बहनोई के घर जा रहे बाइक सवार की मौत, दशहरा पर हुआ मातम का माहौल
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2024 नवमी के दिन अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने बहनोई के यहां शाहपुर जा रहा था तब ही ये हादसा हुआ। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक जमीरा गांव का निवासी था।