दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रधानमंत्री से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में कौशांबी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद तिवारी (48) के रूप में हुई है, जो कौशांबी के डक शरीरा गांव का मूल निवासी है। उसे डक शरीरा गांव से गिरफ्तार किया गया।