कांडी प्रखंड के केसतबहिनी झरना तीर्थ में छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की शाम श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और उत्साह के साथ भगवान भास्कर को सांध्यकालीन अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा वातावरण ‘छठ मईया’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह और गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा