गुना नगर: मावन गांव में जमीनी विवाद में कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के मावन गांव में 17 दिसंबर की शाम को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से फरियादी दयाशंकर कुशवाहा का आरोप है, जमीनी विवाद में कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमारी एक महिला सहित छह लोग घायल है। जिला अस्पताल में भर्ती है। मामले की शिकायत थाना में की गई है।