सारठ प्रखंड प्रमुख गौतम कु. रवानी ने बुधवार शाम 7 बजे तक बगडबरा पंचायत के कई गांवों में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया कि सरकारी स्तर पर प्रखंड मुख्यालय को मिला कंबल नाकाफी साबित हो रहा था। ऐसे में गरीब व असहाय परिवार को ठिठुरता देख उन्होंने निजी फंड से 500 कंबल जरूरतमंदों को घर जाकर दिया है व आगे भी देंगे। वही लोगों ने प्रमुख की सराहना की।