मथुरा: सेहा नहर के पास बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी को मगोर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी को थाना मगोर्रा पुलिस ने सेहा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया अभियुक्त हेमंत उर्फ हेतु पुत्र रूपी चंद उर्फ रूपचंद निवासी कोसी खुर्द थाना मगोर्रा जो की बलात्कार के मामले में अभियोग पंजीकृत होकर फरार चल रहा था। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने आरोपी को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।