मथुरा: शेरगढ़ क्षेत्र से पुलिस ने 12 बोर की बंदूक और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
थाना शेरगढ़ पुलिस ने बुधवार रात 11:30 बजे गस्त के दौरान तुलाराम तिवारी की खाली पड़ी धर्मशाला से एक आरोपी को 12 बोर की अवैध बंदूक व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शेरगढ़ के ग्राम जंघावली निवासी शाहिद पुत्र धन सिंह बताया। गुरुवार शाम को पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।