मथुरा: वृंदावन में कृषि मंडी के पास से 550 ग्राम गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में चालान कर कोर्ट में किया पेश
वृन्दावन में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही पुलिस ने बुधवार रात करीब 12 बजे पानीगांव मार्ग स्थित नवीन कृषि मंडी के पास एक युवक को 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम करीब 6 बजे अद्धा चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद के दादरी व हाल में रेलवे स्टेशन पुल के नीचे छटीकरा निवासी दिनेश का चालान कर कोर्ट भेज दिया।