नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत में गर्मी की मार से चार सौ बीघे में लगी मक्के की फसल में नहीं लगे दाने
कैला पंचायत के किसान संजीत कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, भुषण राउत, मिथलेश कुमार आदि ने कहा कि हमलोगों ने खेतों में गरमा मक्के की फसल लगायी थी। लहलहाती फसल और बालियों को देखकर किसान गदगद थे। जब फसल तैयार हुई और बालियां तोड़ने गए तो दाने ही नहीं थे। यह देख किसानों का कलेजा कांप उठा। किसान सरकार से मुआवजा की मांग की है।