नगर नौसा: नगरनौसा पंचायत में कृषि प्रौद्योगिकी की प्रबंधक के द्वारा खरीफ किसान चौपाल का हुआ आयोजन
नगरनौसा पंचायत के किसानों को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार ने धान की रोपाई से लेकर ऊपज तक की विधि व्यवस्था के बारे में बताने का काम किया। इसमें जैविक खेती, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, अनुदानित दर पर बीज वितरण योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी भी किसानों को दी गई।किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को खेती संबंधित जानकारी दी।