बदायूं: कछला में गंगा का जल स्तर बढ़ने से गंगा घाट पर दर्जनों दुकानें बहीं, तरबूज की फसल भी बही, हुआ नुकसान
Budaun, Budaun | Mar 23, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट पर लगी करीब 50 दुकाने पानी में बह गई । अचानक गंगा में पानी बढ़ने से गंगा घाट के दुकानदारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी दुकानें पानी में समा गईं। घाट पर दुकानदार इस दुकानों पर मुख्य रूप से पूजा सामग्री, खाने-पीने की चीजें और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचते थे।