नरसिंहगढ़: बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए 16 वर्षों से लगातार 21 युवाओं का जत्था रवाना
कुरावर नगर में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे लगातार 16 वर्षों से अमरनाथ की यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले 21 युवाओं के जत्थे को हरफूल माला पहनकर सम्मानित किया गया यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए स्वागत कर रवाना किया जिसमें विधायक मोहन शर्मा भाजपा कार्यकर्ता नगर के वरिष्ठ नागरिक तथा कुरावर पुलिस टीम मौजूद रही।