छतरपुर पुलिस के मुस्कान अभियान के तहत एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा और पुलिस टीम ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे शासकीय हाईस्कूल भगवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, साइबर अपराध और बाल उत्पीड़न के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।