विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीविका दीदियां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। गुरुवार को 10:30 बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड में महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से “जागो मतदाता जागो” और “वोट फॉर बेटर बिहार” लिखकर संदेश दिया। इसके बाद “मतदान जरूर करेंगे हम” का नारा लगाते हुए रैली निकाली गई।