शिवपुरी जिले के कोलारस नगर की रहने बाली प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।छात्रा ने मेंहदी से विशाल पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है।कोलारस नगर की रहने वाली अनवेशा पाराशर सीएम राइज स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। पिता रिंकू पाराशर के निधन के बाद अनवेशा ने खुद को संभालते हुए अपनी कला को पहचान दिलाई।