हिलसा: नदहा नदवर रोड के पचमुहवा पुल के पास एक महिला का मिला शव, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिहार शरीफ
Hilsa, Nalanda | Aug 23, 2024 शुक्रवार को हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा नदवर रोड के पचमुहवा पुल के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। घटना की सूचना पाकर हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे।महिला की पहचान कुर्मियां बिगहा गांव निवासी राजीव बिंद के 22 पत्नी प्रियंका देवी के रूप में किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिए।