हिलसा: पंचायत सरकार भवन के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी
Hilsa, Nalanda | Aug 23, 2024 हिलसा प्रखंड के जूनियार पंचायत के पंचायत सरकार भवन के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति की पहचान जुनियार पंचायत के चकजोहरा गांव के स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के पुत्र मिथलेश कुमार है। हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। मिथिलेश कुमार ने खेत का रसीद कटवाने के लिए पंचायत सरकार भवन में गए थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।