लाडपुरा: कोटा कुन्हाड़ी इलाके में चोरी करने से रोकने पर मारपीट करने के मामले में एडीएम को स्थानीय लोगों ने सोपा ज्ञापन
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में बुधवार को चोरी करने से रोकने पर बदमाशों द्वारा चौकीदार और मकान मालिक के साथ मारपीट करने के मामले में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं बावरी लोगों को हटाने की भी मांग की गई है।