झांसी: बुंदेलखंड में 9 करोड़ 88 लाख की लागत से बनेंगे दो नए संग्रहालय
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2025 9 करोड़ 88 लाख की लागत से बुंदेलखंड में बनेंगे दो नए संग्रहालय आपको बतादे संस्कृति एवं ऐतिहासिक तौर पर समृद्ध बुंदेलखंड के पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं को सहेजने के लिए दो नए संग्रहालय बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 9 करोड़ 88 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। एक संग्रहालय ललितपुर में बनेगा जबकि दूसरे का निर्माण उरई में होगा।