गुलाबगंज: विदिशा जिले में शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 31 तक आवेदन, कलेक्टर ने दी जानकारी
आईटीआई प्राचार्य एपी श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदकों की शंकाओं को दूर करने एवं मार्गदर्शन हेतू शासकीय आईटीआई विदिशा में हेलपडेस्क की स्थापना की गई है, जिससे कि आवेदक यहां संपर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। आवेदक इच्छित संस्था एवं ट्रेड के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।