गुलाबगंज: जिले में समर्थन मूल्य पर 51485 मेट्रिक टन चना, मसूर और सरसों की हुई खरीदी
समर्थन मूल्य पर जिले में चना, मसूर, सरसो की खरीदी कार्य जारी है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक एवं उपार्जन कार्यो के नोडल अधिकारी श्री केएस खपडिया ने बताया कि विदिशा जिले में चना, मसूर, सरसो के लिए 50516 किसानो के द्वारा पंजीयन कराया गया है जिसमें से अब तक 20629 किसानो के द्वारा 51485 मेट्रिक टन की बिक्री की गई है।